सोनीपत के खरखौदा में किराए के मकान में रह रही महिला मुक्केबाज का शव संदिग्ध अवस्था में बाथरूम के अंदर मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। यूपी के जिला बागपत के गांव मवीकलां की रहने वाली भावना (21) खरखौदा स्थित बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थी।

जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो उसकी साथी खिलाड़ियों ने उसे आवाज लगाई। उसके बाद भी जब भावना ने कोई जवाब नहीं दिया तो मकान मालिक को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़कर भावना को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह खिलाड़ी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसमें चिकित्सक शुरुआती जांच में मस्तिष्क की नस फटने से मौत होने की बात कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *