1. ब्रज रज उत्सव मंच पर हुआ नृत्य गायन का अद्भुत संगम

वृंदावन। ब्रज रज उत्सव के सांस्कृतिक मंच पर शुक्रवार को विविध कलाओं की सप्तरंगी छटा दिखायी दी। जहां मंच पर नृत्य गायन का अद्भुत संगम हुआ। सर्कस के कलाकारों ने अपने करतबो से दर्शकों को जमकर रिझाया।

कुंभमेला क्षेत्र में आयोजित ब्रजरज उत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक मंच विविधताओं का संगम दिखाई दिया। देश से लुप्तप्राय हो रहे सर्कस को लोगो के बीच लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से तीन शो सर्कस के आयोजित किये गये जिसमे कलाकारों ने अपने रोमांचक करतबो से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इसके बाद मंच पर उतरे कथक नर्तक सदानन्द विश्वास ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ लय ताल की संगत से दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी। प्रख्यात भजन गायक विपिन सचदेवा की सुमधुर गायकी ने श्रोताओं को जमकर रिझाया। श्री सचदेवा की भजन प्रस्तुतियों से लोग झूमने पर मज़बूर हो गए।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *