Xiaomi अपने रेडमी नोट 11 5G सीरीज फोन को जल्द ही भारत में भी लॉन्च करेगी. हालांकि यहां पर यह फोन नए नाम के साथ लॉन्च होगा. खबरों के मुताबिक, ये फोन इंडिया में Note 11T 5G नाम से इस महीने के अंत तक लॉन्च हो जाएगा.

फोन  की बात करें तो इसका साइज अच्छा खासा है. फोन 6.6 इंच के फुल HD+ IPS LCD के साथ मिलेगा. इसमें आपको 240Hz का टच सैंपलिंग रेट और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. स्क्रीन के ऊपर पंच-होल कटआउट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है.

भारतीय बाजार में आपको यह तीन रंगों (मैट ब्लैक, एक्वामरीन ब्लू और स्टारडस्ट वाइट) में मिलेगा. भारत में इस फोन की कीमत करीब 15,999 रुपये रह सकती है.

लॉन्चिंग के बाद भारत में इस फोन की टक्कर OPPO A31, Realme Narzo 30, Samsung Galaxy M3, Realme 8, Galaxy M21 और OnePlus 5 से होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *