उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. ऐसे में अब नेता जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं. इसी कड़ी में आज प्रियंका गांधी बुलंदशहर के दौरे पर रहेंगी.

पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के मौके पर प्रियंका गांधी यहां जिला शहर ब्लॉक वार्ड अध्यक्षों नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगी. वहीं कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका 30 नवंबर को मेरठ के दौरे पर रहेंगी.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “देश के गृहमंत्री जी ‘गहने लादकर निकलने’वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो उत्तर प्रदेश की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है.”

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने जोर देकर कहा, “इसलिए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ जरूरी है. ताकि राजनीति में व सुरक्षा से जुड़ी नीतियां बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़े.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *