अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सच्चर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। यह एलान खुद अभिनेता सोनू सूद ने रविवार को मोगा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। हालांकि वह किस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरेंगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनू सूद ने स्पष्ट किया कि वे राजनीति में नहीं उतरेंगे। सोनू सूद हाल ही में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कर चुके हैं।

सोनू सूद ने प्रेसवार्ता में कहा कि अभी मैं किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होने जा रहा हूं। बहन का मन है तो वह मोगा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि किस पार्टी से लड़ेंगी, यह तय नहीं हैं। समय आने पर इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

सोनू सूद ने कहा कि नेता अपने घोषणा पत्र के साथ एक एग्रीमेंट भी करें। एग्रीमेंट के मुताबिक समय पर वादों को पूरा न करने पर इस्तीफा देने की व्यवस्था होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *