हरदोई -हिन्दुत्व की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करें : विधायक श्याम प्रकाश

किसान सम्मान निधि, राम मंदिर निर्माण पूरा करने के लिए व गरीबों को मुफ्त राशन व अन्य योजनाओं के लिए भाजपा के हाथो को मजबूत करे

क्षेत्र के ग्राम पतौन मिश्र में गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश का प्रधान संजय मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया । विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि हिन्दुत्व की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान ग्रामीण व कार्यकर्ताओं से किया। विधायक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 40 दिन की सुनवाई में राम मंदिर के निर्माण का जो फैसला दिया है, वह प्रत्येक हिन्दू के लिए हर्ष का विषय है। राम मंदिर निर्माण को पूरा करने के लिए भाजपा को वोट दें । योगी और मोदी के शासन में ही आम आदमी सुरक्षित है गुंडाराज का खात्मा हुआ है। बिजली ,पानी और सड़कों की जीर्णोद्धार किया गया है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा भी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पिहानी कोतवाल दिलेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *