कंन्नौज: सात प्रतिज्ञाओं को बताकर ग्रामीणों को जोड़ने की कोशिश

महंगाई के विरोध में कांग्रेस की प्रतिज्ञा पद यात्

कन्नौज। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के आह्वान पर 14 नवम्बर से शुरू हुई महंगाई हटाओ पद यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पॉलीवाल के नेतृत्व में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से महंगाई विरोधी पद यात्रा शुरू हुई।
पदयात्रा में शामिल कांग्रेस के नेता ग्राम जसौली, आंटी, बसरामऊ, सुल्तनापुर, नेरा में ग्रामीणों से संपर्क किया और ग्रामीणों को प्रियंका की सात प्रतिज्ञाओं के बारे में अवगत कराया। बढ़ती महंगाई को लेकर भी कांग्रेस जनों ने ग्रामीणों को जागरूक किया।
इस मौके पर जगह जगह ग्रामों ने नुक्कड़ सभायें भी की गई। पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष प्रशासन अविनाश चंद्र दुबे, श्याम सुंदर दोहरे, रामभरोसे कमल, शकील अहमद आदि शामिल रहे। ग्राम तकिया में भाजपा भगाओ
महंगाई हटाओ कार्यक्रम में अनुज मिश्रा कक्का, ब्रजेन्द्र जाटव आदि शामिल रहे। आंटी में रंजन बाजपेयी, मुस्ताक अली, एहसानुल हक, एस के सोना, आदेश कुमार, सतेंद्र पटेल, आशुतोष त्रिपाठी, ब्रजेन्द्र फौजी, चंदन मिश्रा, आशीष कुमार सक्सेना, राजेश, राजेन्द्र सहित तमाम कांग्रेसी प्रतिज्ञा पद यात्रा में मौजूद रहे।

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *