टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया आज बुधवार को उत्तराखंड पहुंच गईं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में वंदना का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ। यहां से वह हरिद्वार स्थित अपने गांव पहुंचेंगी।

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लोगों ने जमकर स्वागत किया। यहां पर काफी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। हरिद्वार पहुंचने पर चंद्राचार्य चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वंदना को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

कौशिक ने वंदना को शुभकामनाएं और बधाई दी।  यहां उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से 11 लाख की धनराशि का चेक भी सौंपा जाएगा।

निवर्तमान ग्राम प्रधान कविता पाल व उनके पति मुकेश पाल और ग्राम पंचायत अधिकारी अनुराग चौहान ने बताया कि पूरे गांव में साफ-सफाई करा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *