इटावा पुलिस द्वारा थाना बसरेहर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया ।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जय प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना बसरेहर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना बसरेहर से गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया
थाना बसरेहर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि बसरेहर से मु0अ0स0 178/21 धारा 2/3(1) गैगस्टर एक्ट में वाछिंत अभियुक्त ग्राम शंकरपुर के पास कही जाने की फिराक में खडा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए गए स्थान पहुंचकर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 तंमचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से उसका नाम पता पूछने पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपना नाम पुष्पेन्द्र उर्फ आशु पुत्र छोटेलाल दिवाकर निवासी मोहल्ला हरीनगर कस्बा व थाना बसरेहर जनपद इटावा बताया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद अवैध असलहा के संबंध में थाना बसरेहर पर मुकद्दमा दर्ज है

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *