Saturday , October 19 2024

मथुरा- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने निमंत्रण पत्रिका का किया विमोचन

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने निमंत्रण पत्रिका का किया विमोचन

मथुरा ( वृंदावन ) – अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा 28 नवंबर 2021 को मथुरा में आयोजित होने वाले विशाल ब्राह्मण एकता संगम सम्मेलन को लेकर आज निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पं रमेश दत्त शर्मा महामंत्री पं राजेश पाठक महानगर अध्यक्ष डॉ ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं बिहारीलाल वशिष्ठ ब्रज क्षेत्र प्रवक्ता पं सुधीर शुक्ला ने बताया कि सम्मेलन मथुरा में राम कृष्ण पैलेस महोली रोड पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ब्रज क्षेत्र के 1000 ब्राह्मण प्रतिनिधि व केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कार्यक्रम में भाग लेंगे सम्मेलन में वर्तमान परिवेश में ब्राह्मणों की भूमिका पर चिंतन किया जाएगा तथा राजनीतिक भागीदारी व ब्रिज को तीर्थ स्थल घोषित कराने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना को आवाज मुखर की जाएगी युवा ब्राह्मण महासभा के प्रभारी संयोजक पं श्याम शर्मा छाता विधान सभा के अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा एवं सुभाष चंद शर्मा हरिवंश मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन में ब्रज क्षेत्र के समस्त ब्राह्मण संगठनों को आमंत्रित किया गया है। पहली बार समस्त ब्राह्मण संगठन एक मंच पर होकर सामाजिक चेतना मैं संयुक्त स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में भाग लेंगे विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा माधव शर्मा चंद्रशेखर शर्मा पंडित जुगेंद्र भारद्वाज जगदीश सुपानिया , हरिवंश मिश्रा , मोहन शर्मा आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह