सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। सर्दियां यूं तो सबको अच्छी लगतीं हैं लेकिन इस मौसम में हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इस मौसम में हवा में नमी बेहद कम होती है और ये शुष्क हवा हमारी त्वचा से नमी छीन लेती है।

अगर किसी की त्वचा पहले से ड्राई है तो ठंड का मौसम उसकी स्किन को और रूखा बना देता है। इसलिए जरूरी है कि इस मौसम में स्किन की एक्स्ट्रा केयर की जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा रूखी नहीं होगी और हमेशा चमकदार और खूबसूरत दिखेगी।

फेशियलऑयल से करें मॉइश्चराइज

ठंड में स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए फेशियल ऑयल का इस्तेमाल करें। यह स्किन को हमेशा मॉइश्चराइज करता है, जो चेहरे के लिए काफी अच्छा होता है। चेहरे को मॉइश्चराइज करने के लिए आप नारियल तेल, अरंडी का तेल, जैतून का तेल सहित बटरमिल्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।

गुनगुने पानी से करें चेहरे की सफाई

सर्दियों के मौसम में गर्म पानी से नहाने के कारण चेहरा और ड्राई हो जाता है। इसलिए चेहरे को गर्म की जगह गुनगुने पानी से धोएं। ऐसा करने से चेहरे का नैचुरल ऑयल भी बना रहेगा और उसकी सफाई भी हो जाएगी।

चेहरे को करें स्क्रब 

ठंड में स्किन में खुजली और फलाकिंग की समस्या शुरू हो जाती है। ज्यादातर हाथ और पैरों की त्वचा सर्दियों के मौसम में ज्यादा डैड होती है। इसलिए इस मौसम में स्किन की स्क्रबिंग करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *