• *ट्रक और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत*

युवक अपनी साली की 19 नवंबर को होनी वाली शादी की तैयारी का सामान खरीदकर बाइक से गांव जा रहा था बापस

बिलग्राम/हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम हरदोई मार्ग पर शंकर बक्स पुरवा के पास सोंमवार रात को हुई ट्रक और बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के दौरान युवक की पत्नी और ससुराली जन आटो से पीछे ही आ रहे थे।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार सुरसा थाना क्षेत्र के खजुरहरा निवासी युवक सौरभ शुक्ला पुत्र महेन्द्र शुक्ला हरदोई में एल एल बी की प्रेक्टिस करता था।बताया गया की सौरभ की साली की शादी 19नवंबर को होनी थी।जिसकी तैयारी के लिए ही सौरभ अपनी पत्नी प्रेम तिवारी व ससुराली जनों के साथ सोंमवार को हरदोई से शादी आदि के लिए सामान खरीद कर बाइक से अकेले ही अपने गांव जा रहा था। जबकि उसकी पत्नी और ससुराली जन पीछे आटों से आ रहे थे। सौरभ जब शंकर बक्स पुरवा के पास पहूचा ही था की बिलग्राम की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई।जिसमें सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई।घटना को देखकर पीछे आ रहे सौरभ की पत्नी व रिस्तेदारो में कोहराम मच गया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर परिजनों को समझा बुझाकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है‌।सौरभ का विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था।उसके एक सात माह की पुत्री भी है।वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *