पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। गुरु पर्व पर करतारपुर कॉरिडोर खुलने का स्वागत तो सभी ने एक सुर में हर्ष जताकर किया लेकिन गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकने जाने के मामले में फिर टकराव की बात सामने आ गई।

सीएम चरणजीत चन्नी गुरुवार को अपनी कैबिनेट के साथ करतारपुर साहिब माथा टेकने जाएंगे लेकिन पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को आधिकारिक तौर पर इस जत्थे का हिस्सा नहीं होने की जानकारी दी गई है।

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर से सड़क के रास्ते जाने वाले पहले जत्थे के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ भाजपा नेताओं का जत्था गुरुवार सुबह पाकिस्तान रवाना होगा।

जत्थे में सुखवंत सिंह धनौला, जसविंदर सिंह ढिल्लों, एसएस चन्नी, हरजीत सिंह ग्रेवाल, बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, तीक्ष्ण सूद, शिवबीर सिंह राजन, मंजीत सिंह राय व केडी भंडारी शामिल होंगे। आप नेताओं ने बताया कि वह गुरु पर्व के मौके पर पंजाब की तरक्की, खुशहाली की प्रार्थना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *