मध्य प्रदेश   के राजगढ़ में उस वक्त ममता शर्मसार हो गई, जब एक महिला ने अपनी नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद तेज ठंड के बीच कचरे के ढेर में फेंक दिया.

जिससे उसके शरीर पर कई घाव हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को मामले की सूचना दी.

उसी दौरान वहां से गुजर रहे गांव के सीताराम मालवीय की नजर कचरे के ढेर पर पड़ी, तो उसने वहां एक नवजात बच्ची को देखा. जो ठंड की वजह से कराह रही थी. इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई.

इसके बाद सीताराम ने नवजात बच्ची की सूचना तुरंत माचलपुर पुलिस को दी. जिस पर पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से नवजात बच्ची को अपने वाहन से माचलपुर में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *