हरदोई-अनीस प्रधान पाला के शौजन्य से निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन!

टड़ियावां हरदोई – जनपद की विकास खण्ड टड़ियावां की ग्राम पंचायत पाला में समाजसेवी ग्राम प्रधान अनीस अहमद के शौजन्य से सीतापुर आँख अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञों की टीम के द्वारा 18 नवम्बर गुरुवार के दिन निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस नेत्र शिविर में क्षेत्र से आये 74 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। डॉ०अनुराग पांडेय डॉ०अनुज सिंह भदौरिया, डॉ०दीपक,पैरामेडिकल आकांक्षा रॉय, आकांक्षा मिश्रा,विजेंद्र सिंह एवं कैम्प अग्नाईजर कैम्प इंचार्ज सनी,नसीम गाजी आदि की टीम द्वारा नेत्र परीक्षण कर नेत्र ऑपरेशन के लिए 45 मरीजों को चिन्हित किया गया। नेत्र ऑपरेशन के लिए चिन्हित 45 मरीजों को सीतापुर आँख अस्पताल ले जाया गया।इस दौरान आयोजक प्रधान अनीस अहमद के द्वारा 32 मरीजों को निःशुल्क आंख चश्मा का वितरण किया गया। इस मौके पर सीतापुर आंख अस्पताल टीम के साथ साथ शरीफ गाजी,रमेश पाल,गफ्फार गाजी,पत्रकार विनय गुप्ता,इस्लाम हाशमी,इरफान,बजरंगी,मन्नीलाल, उत्तम कुमार आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *