औरैया लाखा बंजारा नायक समाज सेवा संस्थान द्वारा सद्भावना महा अधिवेशन जनसभा की गयी आयोजित
ए के सिंह संवाददाता जनपद औरैया
औरैया जनपद औरैया के भाग्यनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रतापपुर (उसरारी) में लाखा बंजारा नायक समाज सेवा संस्थान द्वारा एकदिवसीय सद्भावना महा अधिवेशन जनसभा आयोजित की गयी। जिसमें कार्यक्रम आयोजक द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लाखा बंजारा समाज सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राजू सिंह नायक द्वारा समाज के लोगों को जोड़ने के लिए सद्भावना महा अधिवेशन जनसभा आयोजित की। कार्यक्रम में शिरकत के दौरान मुख्य अतिथि एससी.एसटी आयोग सदस्य ओम प्रकाश नायक व विशिष्ट अतिथि कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम देवी का जनसभा के दौरान फूलमाला पहनाकर व पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि ओम प्रकाश नायक द्वारा दो बिंदुओ पर चर्चा की गयी। जिसमें उन्होनें कहा कि बंजारा समाज के गाँवों को राजस्व गाँव का दर्जा मिल जाये गाँवों का नक्शा ही बदल जाये। दूसरा बिंदू बंजारा समाज को आरक्षण मिलने लगे तो बंजारा समाज के युवा, नौजवान युवकों को सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी मिले जिससे बंजारा समाज उन्नति कर सके। बंजारा समाज शिक्षा में बहुत पीछे है यदि समाज के लोग शिक्षित होंगे तो जरुर भागीदारी निभायेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में मंच संचालक भीखम सिंह नायक,पूर्व प्रधानपति बच्चन सिंह नायक, मंजीत सिंह नायक के अलावा नायक समाज के सैकड़ों लोग मौजूद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *