फतेहपुर- शिक्षा के मन्दिर का भगवान नशे धुत, वीडियो हुआ वायरल

शिक्षा के मंदिर का भगवान नशे में धुत, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है जहाँ नशे में धुत शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जांच के बाद कार्यवाई की बात कह रहे हैं। आपको बता दें की मामला जिले के खागा तहसील के विकास खण्ड विजयीपुर अन्तर्गत कुकरा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर का है। जहाँ तैनात शिक्षक अमित श्रीवास्तव ने स्कूल में ही शराब पीकर उत्पात मचाया। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में विद्यालय के छात्रों द्वारा बताया जा रहा है कि हमारे मास्टर साहब तीन बोतल शराब पीकर हम लोगों को गाली दिया और कमरे में बंद कर रखे थे। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आये शिक्षा विभाग के अधिकारीयों ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्यवाई का आश्वाशन दिया है। यह वायरल वीडियो 17 नवंबर 2021 का है। वहीँ इस मामले में बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया की मामला संज्ञान में आया है इस मामले में ए बी ए से को जांच के लिए निर्देशित किया गया है जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्यवाई की जायेगी।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *