योजना लागत का 50 प्रतिशत मशीन व उपकरण मद में सहयोग किया जाएगा
धीरेन्द्र

 

हरदोई
राजकीय फल संरक्षण प्रभारी धीरेन्द्र ने बताया है कि राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, हरदोई द्वारा 03 दिवसीय महात्मा गॉधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना ग्राम पं0 कपूरपुर चौधीं, न्याय पं0 उतरा, वि0 खण्ड हरियावॉ, का समापन राकेश कुमार सिंह समाज सेवी द्वारा किया गया। प्रभारी धीरेन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की 03 दिवसीय महात्मा गॉधी खाद्य प्रसंस्करण योजना बहुत ही उत्कृष्ट योजना है इसमे कोई भी खाद्य प्रसंस्करण इकाई घरेलू स्तर से लगा कर अपना स्वयं का रोजगार कर सकते है जिसमे सरकार की तरफ से योजना लागत का 50 प्रतिशत मशीन व उपकरण मद में सहयोग प्रदान किया जाएगा। व इसके बाद एक माह का प्रशिक्षण जिले के कार्यालय पर दिया जाएगा। इस अवसर पर रामऔतार व सुरजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *