आनंद शुक्ला

जनपद मे अब पुलिस अधीक्षक की सख्ती का असर दिखने लगा है और पुलिस अब सड़को पर दिखाई देने लगी हैं दरअसल आपको बता दे कि लगातर कई दिनों से पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देश के बाद भी पुलिस पैदल गस्त व वाहन चेकिंग नहीं कर रहीं थीं, दो दिन पहले हुए हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक ने सख्ती दिखाते हुए निर्देश दिए कि पुलिस वाहन चेकिंग करे और पुलिस अधीक्षक की कड़ी नाराजगी के बाद जिले की पुलिस आज सड़को पर दिखाई दी,और सड़को पर सख्ती दिखाई पड़ी, रूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे में ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस चेकिंग अभियान में ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा करीब 40 वाहनों को चेक किया जिसमें 10 वाहनों का चालान किया गया, वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों मे अफरा-तफरी का माहौल रहा

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *