इटावा – वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने लाभार्थियों को राशन वितरित किया
वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने आज फिर लाभार्थियों व बच्चों को राशन वितरित किया।

इटावा, आँगनबाडी केन्द्रों पर आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी लगातार लाभार्थियों को राशन वितरित कर रहे हैं, आज फिर एक बार आँगनबाडी केन्द्र पर आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहकर उन्होंने लाभार्थियों व बच्चों को राशन वितरित किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि आज लाभार्थियों व बच्चों को दाल, दलिया व सोयाबीन तेल वितरित किया है । सभी को पूर्ण पोषण मिले सरकार ने इसकी व्यवस्था की है और सरकार ने लगातार फ्री राशन वितरण व्यवस्था को सुचारु रूप से व अनवरत जारी रखा है जो प्रशंसनीय एवं सराहनीय है।
इस अवसर पर आँगनबाडी कार्यकत्री पूनम शुक्ला व सहायिका मंजू सहित लाभार्थी व नगरवासी उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *