इटावा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जयप्रकाश सिंह द्वारा जनपद के व्यापार मंडल के पदाधिकारी/व्यापारी बन्धुओं के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई।

आज दिनांक 21.11.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के व्यापारी बंधुओं एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ जनपद में बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा व्यापारी बंधुओं एवं पदाधिकारियों से वार्ता कर बाजारों में रहने वाली भीड़ तथा सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सामान रखने के कारण यातायात में उत्पन्न होने वाली बाधा एवं उसके निस्तारण के संबंध में वार्ता कर आपसी समन्वय से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने की अपील की गई इस गोष्ठी में सभी व्यापारियों की समस्या सुनी गई व उनके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। एवं किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल संबंधित थाना पुलिस एवं उच्चाधिकारियों को सूचित करने हेतु अवगत कराया गया। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जयप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री ओमवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्री कपिल देव सिंह को सम्मानित भी किया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *