आगरा डौकी ब्रेकिंग,,,

साइकिल सवार में पीछे से महानगर बस ने मारी टक्कर

घायल को इलाज के लिए ले जा रहे अस्पताल युवक ने रास्ते में तोड़ा दम

मृतक युवक अभिषेक चोखेलाल निवासी ब्रह्म नगर इस्लामनगर का निवासी किसी कार्य हेतु मृतक अभिषेक जा रहा था बाजार

बाजार जाते समय महानगर बस ने अपनी चपेट में लेलिया जिससे अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया था

घायल युवक घटनास्थल पर लगभग 30 मिनट तक तड़पता रहा सूचना देने पर मौके पर ना तो एंबुलेंस पहुंची नाही इलाकाई पुलिस

युवक को तड़पता देख ग्रामीणों ने घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए ले गए अस्पताल अस्पताल ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही तोड़ा दम

मौत की सूचना पाकर मृतक युवक के परिजन घटनास्थल पर आ गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया

सड़क जाम की सूचना पर क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद एवं फतेहाबाद सर्किल सहित थाना ताजगंज फोर्स मौजूद

पूर्व विधायक कालीचरण सुमन मौके पर पहुंच गरीब परिवार को हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन

काफी जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला जिससे आगरा फतेहाबाद सड़क का आवागमन सुचारु रुप से चालू हो सका

वहीं मृतक अंधे के परिवार में मौत से कोहराम मचा हुआ है वही थाना डौकी पुलिस ने मौके से महानगर बस को अपने कब्जे में कर आगे की कार्रवाई करने लगी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *