कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जन-धन खातों में पैसे ट्रांसफर करने में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर तंज कसा।

राहुल गांधी ने कहा कि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जन-धन खाताधारकों के अकाउंट से कुल 164 करोड़ रुपये की राशि काट ली। राहुल ने एक मीडिया रिपोर्ट भी साझा किया।
इस रिपोर्ट में आईआईटी बॉम्बे की स्टडी का हवाला देते हुए यह दावा किया गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को घेरा। राहुल ने ट्वीट किया, ‘कौन है जो जन का धन ‘खाता’ जा रहा है?’
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हमले करते रहते हैं। साल 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भी कांग्रेस ने राफेल जेट खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *