इन निवेश को सबसे ज्यादा रिस्क वाला माना जाता है. हालांकि एक बात ये भी कही जाती है कि जितना ज्यादा रिस्क उतना ही ज्यादा रिटर्न. ऐसा ही देखा गया. Shih Tzu (SHIH) टोकन के काउंटर में दो घंटों में ही भारी तेजी देखने को मिली है.

आंकड़े बताते हैं कि करंसी में करीब 6 लाख पर्सेंट बढ़ोतरी आई है. यह डेटा CoinMarketCap के मुतबिक बताया गया है. टोकन उन अज्ञात करेंसियों में शामिल है, जिनमें अचानक हजारों पर्सेंट की तेजी देखी गई है.

हालांकि हमेशा की तरह इस काउंटर की तेजी के पीछे वजह के बारे में साफ जानकारी मौजूद नहीं है. इससे पहले Kokoswap, Ethereum Meta और ARC Governance में अचानक से बंपर तेजी आई थी. वो तेजी थी बेहद कम अवधि के लिए.

इसकी वेबसाइट में बताया गया है कि Shih-Tzu टोकन Ethereum और Binance स्मार्ट चैन पर विकसित ERC-20/BEP20 टोकन है, जो दुनिया भर के जानवरों की जिंदगी की गुणवत्ता में सुधार और उन्हें खुशी देने के लिए केंद्रित है.  वे उम्मीद रखते हैं कि इसके असर से टोकन धारकों को लंबी अवधि में फायदा मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *