पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अगर पंजाब में हमारी सरकार बनती है तो हम सभी कॉन्ट्रैक्ट पर लगे टीचर्स को पक्का कर देंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अगर पंजाब में हमारी में सरकार बनती है तो सबसे पहले हम कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सारे अध्यापकों को पक्का करेंगे. हमारी चन्नी साहब से अपील है कि आप इन अध्यापकों की मांग पूरी करें.”

पंजाब दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकारी स्कूल का बुरा हाल है. 24 लाख बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं. कई स्कूलों में एक भी टीचर नहीं है. दिल्ली के सरकारी स्कूलों का हमनें कायापलट कर दिया. कांग्रेस और बीजेपी से सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो रहे. अकाली दल भी 10 साल सरकार में रहने के बाद नहीं कर पाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *