अर्जेंटीना के दिवंगत फुटबॉलर डिएगो माराडोना पर रेप का आरोप लगा है। फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल माराडोना पर यह आरोप क्यूबा की एक महिला माविस अल्वारेज ने लगाया है।

माविस अब अमेरिका के मियामी में रहती हैं। उन्होंने कहा कि माराडोना ने उनके साथ बलात्कार करके उनका बचपन लिया। अल्वारेज के इस सनसनीखेज खुलासे के बाद ज्यादातर लोगों ने हैरानी जताई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्यूबा की महिला ने कहा कि यह मामला 2001 का है। जब माराडोना ने मेरा बलात्कार किया उस समय मैं 16 साल की थी और वह 40 वर्ष के थे, माराडोना से मेरी मुलाकात क्यूबा में उस वक्त हुई थी । उन्होंने मेरा रेप हवाना के एक क्लीनिक में रेप किया था जहां वह रह रहे थे, उस समय मेरी मां बगल के कमरे में थीं।

अल्वारेज के मुताबिक, उनके परिवार ने उन्हें उम्र में काफी बड़े माराडोना के साथ संबंध रखने की अनुमति दी जिसकी वजह तत्कालीन राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो थे। क्योंकि माराडोना की कास्त्रो के साथ गहरी दोस्ती थी, जिसके चलते मेरे परिवार को यह गलत निर्णय लेना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *