दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसे में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं, 47 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा बस में अचानक आग लगने से हुआ।

मरने वालों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से जल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और दमकलों के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।
हादसे के समय बस में कुल 53 यात्री सवार थे। सोफिया के आपातकालीन अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि झुलसे हुए सात लोगों ने जलती हुई बस से छलांग लगा दी थी. उन्होंने बताया कि फिलहाल सातों लोगों की हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *