वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया स्वच्छता अभियान

इटावा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जाने माने समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर पालिका कर्मचारियों के साथ वृहद स्वच्छता अभियान चलाया ।
भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि स्वच्छता से ही हम निरोगी रहकर अनचाहे रोगों से बच सकते हैं, जब हमारे आसपास स्वच्छता रहेगी तो वातावरण भी स्वच्छ रहेगा और हम सभी स्वस्थ रहेंगे। शरद बाजपेयी ने कहा कि डेंगू, मलेरिया की रोकथाम हेतु भी स्वच्छता बहुत आवश्यक है इसीलिए क्षेत्रों में प्रतिदिन सफाई कराई जाती है और हर हफ्ते वृहद स्वच्छता अभियान चलाता हूँ जो निरंतर आगे भी जारी रहेगा।
इस स्वच्छता अभियान में सफाई नायक चंद्रशेखर, सफाई कर्मचारी अशोक, दीपू, शशि, जितेन्द्र, अमित, अशोक कुमार, किशन आदि कर्मचारी शामिल रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *