जसवंतनगर/इटावा। हरियाणा से बिहार जा रहे एक बाइक सवार युवक को हाईवे पर कुरसेना के निकट किसी अज्ञात ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
एस आई सोमवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह मृत पड़े मिले बाइक सवार के मोबाइल से उसकी शिनाख्त कर ली गई है तथा उसके परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है। उनके अनुसार मृतक का नाम राजकुमार 35 वर्ष पुत्र स्व. उपेंद्र कुमार ई 131, एसजीएम नगर, एनआईटी, फरीदाबाद, हरियाणा पता चला है तथा वह फरीदाबाद से बिहार अपने घर जा रहा था। वह सुबह लगभग 6 बजे घटना स्थल पर मृत अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। पुलिस के अनुसार उसके सिर में चोट लगी हुई थी तथा गर्दन में हल्की सी खरोंच थी। मृतक युवक कंबल ओढ़े हुए था। प्रथम दृष्टया उसका सिर डिवाइडर से टकराने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जानकारी प्राप्त होगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *