ईस्ट दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से BJP सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को जान से मारने की धमकी दी गई है. दरअसल गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है और बताया कि उन्हें ‘ISIS कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली है.

उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि सेफ्टी के लिए गंभीर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.इसके साथ ही उन्होंने जान से मारने की धमकी वाला एक ई-मेल भी शेयर किया है.

इस मेल को भेजने वाले का नाम ISIS कश्मीर है. मेल मिलने के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.  उन्हें हर गंभीर मुद्दों पर अपनी राय रखते पाया गया है. उन्होंने पहले भी कई बार आतंकवाद के खिलाफ बयान दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *