यूईएफए चैंपियंस लीग के ग्रुप-एच में मुकाबले में चेल्सी ने युवेंटस को एकतरफा अंदाज में 4-0 से मात दी.चेल्सी की ओर से चार अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए.

जिन्होंने 28वें मिनट में लाजवाब डिफेंस कर यूवेंटस को पहले हॉफ में बराबरी करने से रोक दिया. सिल्वा की यह डिफेंस किक अब सोशल मीडिया पर बेहद पसंद की जा रही है.

इसके 3 मिनट बाद ही युवेंटस ने एक शानदार मुव बनाया. स्ट्राइकर अलवीरो मोराटा ने डी के अंदर गोलकीपर के ऊपर से एक शॉट निकाल दिया, जिसे चेल्सी के टियागो सिल्वा ने एकदम गोललाइन के पास डिफेंड किया. इस दौरान वे पूरी तरह से हवा में स्ट्रेच हो चुके थे.

उनके इस डिफेंड शॉट की बदौलत युवेंटस को मैच में वापसी करने का मौका न मिल सका. चेल्सी फुटबॉल क्लब ने उनकी इस डिफेंस किक की तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की है. इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी इस 37 वर्षीय ब्राजीली डिफेंडर की खूब तारीफ कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *