वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने उ.प्र. अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के वरिष्ठ सदस्य बनाये जाने पर के.के.राज का किया भव्य स्वाग वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने के.के.राज का शाल, पगड़ी व फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत ।
————————————————————————————
इटावा, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक के.के.राज को उ.प्र. अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के वरिष्ठ सदस्य बनाए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जाने माने समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी ने शाल, पगड़ी व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया साथ में भाजपा नेता सोमेश अवस्थी व मुकेश दीक्षित ने भी फूल मालाओं से स्वागत किया एवं के.के.राज ने शरद बाजपेयी के पुत्र सोहम बाजपेयी को माला पहनाकर लाड़-दुलार किया ।
इस अवसर पर भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि के.के.राज जी को अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग का वरिष्ठ सदस्य बनाएँ जाने पर ये इटावा के लिए भी बहुत गर्व की बात है । शरद बाजपेयी ने कहा कि के.के.राज जी बहुत ही सरल व सहज स्वभाव के है और सभी की बात सुनते हैं मुझे आशा और पूर्ण विश्वास है कि वह सभी को न्याय देंगे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *