भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, कृषि राज्यमंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष रहें मौजूद
ए के सिंह संवाददाता

औरैया केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराने के लिए बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा की ओर से नवीन मंडी समिति से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। उ0 प्र0 सरकार के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ,कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अष्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैक्टर रैली नवीन मंडी औरैया से सुभाष चौक , दिबियापुर रोड से चलकर जिला मुख्यालय ककोर स्थित तिरंगा पार्क में पहुंचकर समापन हुआ। जहां लोगों ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में लोगों के लिए काल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है। देश और प्रदेश में किसान और नवजवान दोनों खुशहाल है। क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहने वाली पार्टी है। किसानों की आय बढ़ाने के साथ उन्नत खेती के लिए योजनाएं संचालित किया गया है। किसान मोर्चा के प्रांतीय सदस्य आशाराम राजपूत ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास भदौरिया,क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला,जीत कुमारी दुबे,जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद दुबे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथपर अग्रसर है। इसमें कही भी शंका नहीं है। जनता का आर्शिवाद भाजपा सरकार के साथ है। जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। इससे पूर्व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद दुबे ने सभी मुख्यातिथियों व पदाधिकारियों का पगड़ी व मालार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा सहित कार्यकम संयोजक राम जी बाजपेई जिला महामंत्री व कार्यकम संयोजक ,जिला उपाध्यक्ष अनूप कटियार ,अरुण दीक्षित ,विशाल दुबे ,नगर अध्यक्ष भाजपा श्यामू अवस्थी ,पीयूष शुक्ला,पंकज तिवारी,अनुराग मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *