मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लोक योजना अभियान-2021 के तहत होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया।

डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि मुख्यमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन से दोपहर साढ़े 12 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे बिगवाड़ा स्थित पूर्व मंडी अध्यक्ष स्व. सामंती के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

सवा तीन बजे दोबारा बिगवाड़ा पहुंचेंगे जहां से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर 3.50 पर देहरादून रवाना हो जाएंगे। इधर, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी इंजीनियर बीसी छिम्वाल ने कहा कि सम्मेलन में कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों के जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल होंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *