कार्तिक आर्यन आजकल अपनी फिल्म ‘धमाका’ की सफलता का मजा ले रहे हैं और अपनी अगली फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं. इसी फिल्म की शूटिंग के लिए कार्तिक दिल्ली आए हैं.

दिल्ली के लिए फ्लाइट लेने से पहले कार्तिक ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी फिल्म ‘धमाका’ के पोस्टर के सामने खड़े होकर तस्वीर खिंचवाई और कैप्शन में लिखा कि दो घंटे में शहजादा दिल्ली में होगा.  नई फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग के लिए कार्तिक मुंबई से दिल्ली आए हैं.

कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’ के डायरेक्टर रोहित धवन हैं और उनके साथ इस मूवी में कृति सेनन काम कर रही हैं. पिछले महीने ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है और ऐसी उम्मीद है कि अगले साल नवंबर में फिल्म रिलीज होगी.

कार्तिक की फिल्म ‘धमाका’ की स्क्रीनिंग 52वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया गोआ में हुई थी. राम माधवानी द्वारा अभिनीत, ‘धमाका’ 19 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *