आगरा से दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर लौट रही युवती के साथ सेना के जवान ने किया रेप पीड़िता ने खाया जहर

कोसीकलां। आगरा से दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर लौट रही युवती के साथ चलती कार में गैंग रेप के मुख्य नामजद आरोपी सेना में कॉन्स्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। बता दें कि मंगलवार की देर रात आगरा-दिल्ली हाईवे पर युवती से कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खा लिया जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता का आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आईजी आगरा ने पीड़िता के बयान नोट किये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर एसपी ग्रामीण श्रीश चंद के दिशा निर्देशन में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। देर रात शहर चौकी प्रभारी मनिंदर सिंह के नेतृत्व में लगी टीम ने सर्विलांस की मदद से गुरूवार को आरोपी सेना में कॉन्स्टेबल तेजवीर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि फेसबुक पर 4 महीने पहले युवती की दोस्ती हरियाणा के होडल पलवल निवासी तेजवीर रावत से हुई। जिसके बाद मंगलवार को तेजवीर पीड़ित युवती व तेजवीर का एक दोस्त आगरा परीक्षा देने गए। सेना में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात तेजवीर ने आगरा से लौटते समय युवती के साथ छेड़खानी की इसका जब युवती ने विरोध किया तो तेजवीर ने उसको नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान गाड़ी उसका दोस्त हाईवे पर चलाता रहा। हाईवे पर चलती गाड़ी में हुई रेप की इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस सकते में आ गयी।

कोसीकलां क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने एसएसपी को जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने कहा कि इस मामले की जांच किसी क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से कराकर 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपी जाए। इधर, पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी आयोग को दी है।
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपी तेजवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है कार भी बरामद कर ली है। इस वारदात के समय मौजूद दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *