भरथना

संविधान दिवस के अवसर पर विक्टर इंटर कालेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

नगर के मोहल्ला महावीर नगर  स्थित विक्टर पब्लिक इंटर कालेज में  संविधान दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया,जिसमे प्रथम स्थान प्रियांशु कक्षा 8, द्वितीय स्थान सलोनी कक्षा 9,तीसरा स्थान पीयुष कक्षा 6 ने प्राप्त किया ।

इस मौके पर कालेज की प्रधानाचार्या अल्पना केसरवानी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि संविधान ही हमें स्वतंत्र भारत के नागरिक होने का बोध कराता है, संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बन कर हमें हमारा हक़ दिलाते हैं। वहीं इसमें लिखे मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाते हैं।इस अवसर पर प्रबंधक रोहन सिंह ने सभी का उत्साह वर्धन किया।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *