भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लाथम (50) और विल यंग (75) क्रीज पर होंगे. दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 129 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है.

मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज विकेट निकाल पाने में असमर्थ रहे. तीसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय खिलाड़ियों पर जल्द विकेट निकालने का दबाव होगा. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर स्कोर: न्यूजीलैंड- 129/0, भारत- 345/10

कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और रविन्द्र जडेजा ने अपनी पहले दिन की नाबाद पारियों को आगे बढ़ाते हुए की. दूसरे दिन मैच के पहले सत्र में ही भारतीय बल्लेबाज एक के बाद पवेलियन लौटते गए. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टीम साउदी और एजाज पटेल ने मिलकर दूसरे दिन टीम इंडिया के 6 विकेट झटके.

दोनों टीमें:

टीम इंडिया: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम, विल यंग, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, टिम साउथी, एजाज पटेल, काइल जैमीसन, विलियम सोमरविले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *