यूपी में गोंडा के लोगों के लिए आज अहम दिन है. चुनाव से पहले सीएम योगी लगातार प्रदेश के तमाम जिलों का दौरा कर रहे हैं और लगातार कई बड़ी सौगात दे रहे हैं.

इसी कड़ी में आज सीएम योगी गोंडा में 450 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास करने जा रहे हैं. मैंजापुर शुगर मिल अब किसानों के गन्ने से शुगर बनाने के बजाय एथेनाल बनाएगी.

   जहां फिल्टरेशन के बाद इसे पेट्रोल के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा. इस प्लांट के लगने के बाद जिले में एथेनॉल का उत्पादन 40 लाख लीटर प्रतिवर्ष से बढ़कर 62 लाख लीटर प्रतिवर्ष हो जाएगा.

इस दौरे के दौरान सीएम योगी कई और सौगात भी देंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र मंच से वितरित करेंगे. सीएम योगी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *