फिल्ममेकर रोहित शेट्टी  ने नई फिल्म ‘गोलमाल 5’ को लेकर कंफर्मेशन दे दिया है.अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की सफलता के बाद फिल्म मेकर रोहित ने कॉमेडी फिल्म सीरिज को लेकर बड़ी घोषणा की है. ‘गोलमाल 5’ की फिल्म की घोषणा के बाद से फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 5’ में अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर नजर आएंगे. रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा के गाने आंख मारे में चारों कलाकार नजर आए थे. रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कंफर्म किया है कि वह गोलमाल 5 का काम शुरू करने वाले हैं. रोहित शेट्टी ने कहा कि वह गोलमाल 5 पर काम करने जा रहे हैं.

रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी की सफलता के बाद सिंघम 3 की भी अनाउंसमेंट कर दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिंघम 3 कश्मीर में आर्टिकल 370 पर आधारित होगी. फिल्म वहीं से शुरू होती दिखेगी जहां पर सूर्य़वंशी खत्म हुई है. दर्शकों में लगातार धमाकेदार फिल्मों के आने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *