औरैया,पिता के हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ए, के, सिंह संवाददाता
औरैया- पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी विधूना महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी बिधूना शशिभूषण मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 28/11/2021 को पंजीकृत मु0अ0सं0 564/2021 धारा 302 आई0पी0सी0 के वांछित अभिंयुक्त पिन्टू उर्फ बृजेश को गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 24 घण्टे के अन्दर बेला तिराहा नदी पुल से 100 कदम पहले आवश्यक घेराबंदी करते हुए एकबारगी दविश देकर समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद कुल्हाडी (टकोरा) बरामद करते हुए थाना बिधूना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *