बैक मे पैसे.निकालने.गयी महिला चक्कर.खाकर गिरी मौत।

ए, के, सिंह संवाददाता

औरैया-अटसू कस्बे स्थिति बैक आफ बडौदा बैक से पैसे.निकालते समय लाईन मे लगी महिला को अचानक से चक्कर आये और.वो.वही गिर पडी।आनन फानन मे मौजूद लोगो ने उठाकर पानी डाला।वही बैक के बाहर खडे पति ने उठाकर डाक्टर के पास ले जाने के लिए कोशिश की तो कुछ समय के अन्तराल मे महिला की मौत हो गयी।अचानक हुयी मौत से पति रोने लगा।वही आस पास के लोगो मे भी शोक की लहर छा गयी।परिजनो ने बताया महिला छह माह से सांस की बीमारी से पीडित थी,जिसके इलाज के लिए उसी के खाते से आज पैसे लेने आये थे।
क्षेत्र के गाव चावरपुर निवासी राजेन्द्री 52पत्नी लालसिह सोमवार को अटसू मे बैक आफ बडौदा से अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए पति के साथ अपने खाते रूपये लेने के लिए लाईन मे लगी हुयी ,अचानक जमीन पर गिर पडी और बाहर लिटाते ही उसकी मौत हो गयी।मौत की जानकारी पर परिजन अटसू पहुच गये।और महिला का शव घर लेकर पहुचे।मौत की सूचना से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया वही गाव के लोग भी शान्तुना देने पहुचते रहे।पति खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था।पत्नी की मौत से पति बदहवास होये जा रहा था।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *