रिप्ड जींस अब क्लासिक वियर में जगह बना चुकी है। शायद ही कभी फैशन की दुनिया में वह दौर आए जब कोई अपैरल इस रिप्ड जींस को रीप्लेस कर पाए। यहां जाने कि कैसे आप इस सेक्सी जींस में और भी आकर्षक लग सकती हैं…जब कभी किसी खूबसूरत इवनिंग के लिए रिप्ड जींस पहननी हो तो इसे नोटेड ब्लाउज़ के साथ पहने।

टांगे लंबी हैं तो आपके ऊपर क्रॉप जीन्स अच्छी लगेगी. आप इन्‍हें फ्लैट पंप्स के साथ पेयर कर सकती हैं. आपके लिए स्ट्रेट लेग या फिर बूट कट जीन्स भी एक अच्छा ऑप्‍शन है क्योंकि ये आपकी लोअर बॉडी को शेप देगी. अगर आप मिड राइड या फिर लो राइड फिट जीन्स पहनती हैं तो आपका फिगर कर्वी दिखेगी.

आपकी पीयर शेप बॉडी है तो आपको डार्क शेड जीन्स पहननी चाहिए. अधिक जेब वाले जींस को अव्‍वॉयड करें. आप चाहें तो ट्राउजर जीन्स भी पहन सकती हैं. अगर आपको स्किनी लुक जीन्स अच्‍छी लगती है तो आपको स्ट्रेट लेग जीन्स पहनकर देखनी चाहिए.

अगर आपकी बॉडी स्कूल ब्वॉय शेप की है तो फ्लैप पॉकेट्स वाली जीन्स आपकी शेप के लिए अच्छा है. इस शेप की लड़कियों पर स्किन फिट जीन्स और स्ट्रेट लेग जीन्स भी अच्छी लगती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *