नए साल में जियो डबल धमाका करने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक नए साल 2022 में जियो दो नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगा जो कि Jio टैबलेट और Jio TV है। इसके अलावा जियो लैपटॉप पर भी काम चल रहा है।

ऐसी संभावना है कि JioPhone Next की तरह ही Jio स्मार्ट टीवी और Jio टैबलेट की कीमत काफी कम होगी। बता दें कि रिलायंस ने हाल ही में JioPhone Next को लॉन्च किया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक नए साल में जियो दो नए हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है और ये दो प्रोडक्ट जियो टीवी (Jio TV) और जियो टैबलेट (Jio Tablet) होंगे, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में फिलहाल कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है ।

जियो टैबलेट में गूगल प्ले स्टोर का सपोर्ट होगा और क्वॉलकॉम का प्रोसेसरम मिलेगा। Jio TV में भी तमाम ओटीटी एप्स का सपोर्ट मिलेगा और हो सकता है कि इसे जियो फाइबर सेटटॉप बॉक्स के साथ पेश किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *