इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में फैंस के सबसे फेवरेट टीम में शामिल सीएसके (CSK) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. चार बार की आईपीएल विजेता जिन खिलाड़ियों को रिटेन करने जा रही उसके बारे में जान कर प्रसन्नता होगी दूसरी तरफ टीम के मैच विनर खिलाड़ियों को रिलीज के बारे में जान कर हैरानी होगी.

चेन्नई सुपरकिंग्स के खेमे ने अपने वो चार खिलाड़ियों को तय कर लिया है जिन्हें टीम में बरकरार रखा जायेगा. इन लिस्ट में कई मैच विनर खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है. खासकर, पिछले सीजन में ये खिलाड़ी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

रिटेन करने वाले खिलाड़ियों में पहला नाम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी हैं जिन्होंने टीम को 4 खिताब जिताया है. चेन्नई सुपरकिंग्स को ब्रांड बनाने में धोनी का बड़ा योगदान है. अनजाने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कराने की कला धोनी के अंदर है. धोनी ने अपने खिलाड़ियों से टीम के लिए जबर्दस्त कामयाबी भी दिलाई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *