यूपी में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य की जनता के बीच जाने के लिए छह यात्रा निकालने का फैसला किया है.

इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉक्टर दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री और विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए थे.

बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश स्तर पर छह यात्राएं लेकर यूपी की जनता के बीच जाएगी.

कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के आशीर्वाद से भाजपा 300 प्‍लस सीटों के साथ एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है – भारत माता की जय.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *