औरैया,जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन

ए, के, सिंह संवाददाता

औरैया आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसंबर 2021 की भव्य सफलता हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा द्वारा 30 नवंबर को प्रातः साढे 10 बजे प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर पूरे जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत से होने वाले लाभों के प्रचार के लिए रवाना की। उक्त वाहन के द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत व आगामी विशेष लोक अदालत 22 जनवरी 2022 का प्रचार किया जाएगा तथा आम जनता को दोनों लोक अदालतों से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी माइक द्वारा व पंपलेट, स्टीकर आदि के द्वारा अवगत कराया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा, अपर जिला जज राजेश चौधरी, अपर जिला जज द्वितीय श्री रजत सिन्हा, विशेष न्यायाधीश पोस्को एक्ट श्री मनराज सिंह, अपर जिला जज एफ0टी0सी0 द्वितीय श्री सुनील कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जीवक कुमार सिंह, सिविल जज (सी0डी0) शिवानी त्यागी, सचिव दिवाकर कुमार, सिविल जज (जू0डी0) श्रीमती मेहर जहां, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियल शर्मा समस्त अधिकारीगण व समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *