दो धमाकेदार जीत के बाद लय हासिल कर चुकी गत चैंपियन भारतीय टीम एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बुधवार को यूरोपीय दिग्गज बेल्जियम के खिलाफ उतरेगी तो उसकी उम्मीदें शानदार फॉर्म में चल रहे अपने ड्रैग फ्लिकरों पर टिकी होंगी।

इसके बाद हालांकि भारत ने वापसी करते हुए कनाडा को 13-1 और पोलैंड को 8-2 से हराकर पूल बी में दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरी बार खिताब जीतने के लिए भारत को अब हर मैच में उम्दा प्रदर्शन करना होगा।

भारत के पास उत्तम सिंह, अरिजीत सिंह हुंडल, सुदीप चिरमाको और मनिंदर सिंह जैसे स्ट्राइकर हैं। उत्तम और मनिंदर ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पेनल्टी कॉर्नर में अनेक विकल्प होने का भी भारत को फायदा है। उपकप्तान संजय कुमार, हुंडल, शारदानंद तिवारी और अभिषेक लाकड़ा ने गोल किए हैं।

संजय खास तौर पर शानदार फॉर्म में हैं जिन्होंने फ्रांस और कनाडा के खिलाफ हैट्रिक लगाई। हुंडल ने भी पोलैंड के खिलाफ तीन गोल किए। मिडफील्ड में कप्तान विवेक सागर प्रसाद हैं जो टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा थे।  दिन के अन्य क्वार्टर फाइनल में जर्मनी का सामना स्पेन से, नीदरलैंड का अर्जेंटीना से, फ्रांस का मलयेशिया से मुकाबला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *