कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से पूरे देश में देखने को मिल रहा है। इस वायरस की चपेट में बॉलीवुड सितारे भी आ रहे हैं। हाल ही में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए ये बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं।

तनीषा के बाद अब ब्रीद और काय पो छे जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अमित साध भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को दी।

अमित साध ने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। अमित ने लिखा, ‘कई सावधानियां बरतने के बाद भी, मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। लक्षण हल्के हैं।
अमित साध के इस पोस्ट के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य के लिए चिंता जताई है। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है। अमित साध ने 20 अक्तूबर को उनकी लोकप्रिय वेब सीरीज ब्रीद के दूसरे सीजन की घोषणा की थी। इस सीजन में उनके साथ अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *