पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद का सरगना यासिर पारे भी शामिल है। वह आईईडी बनाने का मास्टरमाइंड बताया जाता है।

दूसरे आतंकी की पहचान फुरकान के रूप में हुई है। वह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था। राजपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की सूचना के बाद मंगलवार देर रात पूरे इलाके में चेकिंग शुरू कर दी थी।

सुरक्षाबलों ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी उचित प्रबंध कर लिए थे। दरअसल, एजेंसियों को राजपोरा इलाके में एक मकान में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस-सीआरपीएफ और सेना ने संयुक्त टीम बनाकर इलाके में छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो से तीन पाकिस्तानी आतंकी मौजूद हैं। इस वर्ष घाटी में हुए विभिन्न ऑपरेशनों के दौरान अभी तक 148 आतंकियों को मार गिराने में सफ लता हाथ लगी है। इनमें विभिन्न संगठनों के कई कमांडर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *